अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबरमती आश्रम से लंबे रोड शो के बाद मोटेरा स्टेडियम पहुंचे. मोटेरा पहुंच कर पीएम मोदी ने एक बार फिर ट्रंप को गले लगाया, ट्रंप भी मोटेरा की भीड़ देख कर काफी खुश नजर आए. बताया जा रहा है कि मोटेरा में करीब एक लाख लोग मौजूद हैं. इस दौरान ट्रंप की पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका भी मौजूद रहीं ... पीएम मोदी ने मोटेरा में ट्रंप का स्वागत करते हुए लोगों से भारत-अमेरिका दोस्ती के नारे भी लगवाए और हाउडी मोदी की तर्ज पर नमस्ते ट्रंप भी करवाया.