हरिद्वार (Haridwar) में जारी कुंभ (Kumbh) में सोमवार सुबह सोमवती अमावस्या के मौके पर दूसरे शाही स्नान के दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. देश में कोरोना (Corona) की बढ़ती रफ़्तार के बीच हो रहे कुंभ उत्सव में लोग इस बीमारी से बेफिक्र नजर आए और 'हर की पैड़ी' पुरे मेला क्षेत्र में कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग या कोरोना के दूसरे नियमों का पालन होता नजर नहीं आया.
हालांकि प्रशासन लगातार लोगों से अपील करता दिखा लेकिन उसकी इस अपील का कोई असर होता दिखाई नहीं दिया. मेला आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि भारी भीड़ को देखते हुए घाटों पर सामाजिक दूरी जैसे नियम का पालन करा पाना नामुमकिन है. अगर हमने ऐसा कराने की कोशिश की तो भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है इसलिए हम ऐसा नहीं कर रहे हैं.