दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) एक और स्टार किड को लॉन्च करने जा रहे हैं. स्टार किड शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) को लॉन्च किए जाने की जानकारी उन्होंने एक इंस्टा (Instagram) पोस्ट में दी. शनाया अदाकार संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी हैं.
सुपरस्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) और बड़े फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) शनाया के चाचा हैं. उनकी छह तस्वीरें पोस्ट करके करण ने लिखा- '#DCASquad में आपका स्वागत है शनाया कपूर. इस जुलाई धर्मा मूवीज़ (Dharma Productions) के साथ आपकी पहली फिल्म का जो सफर शुरू होने वाला है वो यादगार और बेहद एक्साइटिंग होगा.'