जेंडर इक्वलिटी के लिए पुरुषों के सर्पोट की वकालत करते हुए अदाकारा दीपिका पादुकोण ने अपने पिता और पति का ज़िक्र किया. दरअसल, दीपिका National Commission for Women के कैंपेन 'मेन फॉर विमेन' का हिस्सा हैं. इस कैपेंन के एक वीडियो में दीपिका ने कहा कि स्टार बैंडमिंटन प्लेयर, उनके पिता प्रकाश पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने उनका ख़ूब समर्थन किया है. इसी का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी समानता के लिए पुरुषों के सपोर्ट की ज़रूरत है.