IMF ने 2021-22 के लिए भारत का GDP ग्रोथ अनुमान 3% घटाया, सेकेंड वेव और वैक्सीन की कमी बनी वजह

Updated : Jul 27, 2021 23:43
|
Editorji News Desk

IMF on GDP: महामारी में बढ़ी बेरोजगारी के बीच अब भारत के GDP ग्रोथ में भी 3% की गिरावट का अनुमान लगाया गया है. मंगलवार को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF ने साल 2021-22 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान जारी किया. इसमें भारत का GDP ग्रोथ घटाकर 9.5% कर दिया गया है, जो पहले 12.5% था. इससे पहले RBI भी लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 10.5% से घटाकर 9.5% कर दिया. 

IMF ने इसकी वजह कोरोना की दूसरी लहर को बताया है, जिसने भारत को हर मोर्चे पर खासा प्रभावित किया है. साथ ही वैक्सीन की कमी को भी अहम वजह बताया है. इसमें कहा गया है कि दुनिया की एडवांस इकोनॉमी वाले देशों की करीब 40% आबादी को वैक्सीन लग चुकी है. वहीं, बारत जैसे इमर्जिंग मार्केट इकोनॉमी की 11% आबादी को ही अबतक वैक्सीन लग सकी है.

हालांकि, IMF ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2022-23 के लिए ग्रोथ रेट 8.5% रहेगी, जो पहले के दिए अनुमान से 160 बेसिस पॉइंट ज्यादा है. अगर ऐसा होता है तो भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी होगी.

ये भी पढ़ें: Unemployment: महामारी के बीच बेरोजगारी की मार, गांव हो या शहर कहीं नहीं है रोजगार

Vaccine Shortagesecond waveGDP DowngradeGDPIMF

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study