कोरोना प्रभावित देशों के लिए IMF ने किया 50 अरब डॉलर देने का ऐलान

Updated : Mar 05, 2020 18:55
|
Editorji News Desk

IMF यानि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कोरोना वायरस से प्रभावित देशों को 50 अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. आईएमएफ ने कहा कि ये आर्थिक मदद गरीब और मध्यम आय वाले देशों को दी जाएगी. साथ ही IMF ने अंदेशा जताया है कि इस बीमारी के चलते वैश्विक आर्थिक विकास दर में कमी आ सकती है. संगठन के मुताबिक कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते मौजूदा वर्ष में ग्रोथ रेट पिछले साल के 2.9 फीसद से नीचे जा सकती है. कोरोना चीन समेत दुनिया के कई बड़े देशों को अपनी चपेट में ले चुका है और इस से जान-माल के बड़े नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

WHOअंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोषविश्व स्वास्थ्य संगठनकोरोना वायरसIMF

Recommended For You