तमिलनाडु में आसमान से बरसी आफत, कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

Updated : Dec 02, 2019 07:42
|
Editorji News Desk

तमिलनाडु के कई हिस्से और पड़ोसी राज्य पुडुचेरी में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं. इस कारण सोमवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी में स्कूल और कॉलेज बंद रखा गया. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सोमवार को तमिलनाडु के तिरुवल्लुर, तोतुकुडी और रामनाथपुरम क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित किया गया. वहीं चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, कुड्डालोर और चेन्नई में सिर्फ स्कूलों में छुट्टी की गई. मद्रास यूनिवर्सिटी और अन्ना यूनिवर्सिटी में परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया. शनिवार से हो रही बारिश की वजह से चेन्नई में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. तो वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और बारिश होने की आशंका जताई है.

 

बाढ़तमिलनाडुभारी बारिशस्कूल-कॉलेज बंदमौसम विभागअलर्ट

Recommended For You