एंड्रॉयड यूजर्स सावधान हो जाएं क्योंकि गूगल प्ले स्टोर पर ऐसी 23 मोबाइल ऐप्स की पहचान की गई है जिनसे यूजर्स के फिनांशियल डेटा को खतरा है. IT सिक्योरिटी कंपनी फोसेज ने 23 ऐप के साथ-साथ प्ले स्टोर की नई नीतियों की कमियां उजागर की है. चिन्हित 23 ऐप इतने खतरनाक हैं कि यूजर्स को पता भी नहीं चलता और उनका अकाउंट खाली हो जाता है. ये सभी फ्लीसवेयर ऐप्स हैं जिन्होंने प्ले स्टोर की पॉलिसी का उल्लंघन किया है. एक्सपर्ट्स ने यूजर्स को फौरन इन 23 ऐप्स को मोबाइल से हटाने की सलाह दी है जिनमें से कुछ नाम हैं.
com.photoconterter.fileconverter.jpegconverter
com.recoverydeleted.recoveryphoto.photobackup
com.wallpaper.work.application
com.dev.palmistryastrology
com.screenrecorder.gamerecorder.screenrecording