Updated : May 22, 2019 10:30
|
Editorji News Desk
ICC ODI World Cup 2019: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप (ICC World Cup 2019) में हिस्सा लेने के लिए बुधवार (22 मई) को रवाना होगी। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम यह टीम अपने तीसरे विश्व कप खिताब के लिए जद्दोजहद करेगी। रवाना होने से एक दिन पहले विराट ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित किया। इसी संवाददाता सम्मेलन में टीम के कोच रवि शास्त्री ने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चोटिल हुए केदार जाधव पूरी तरह से फिट हो गए हैं और टीम के साथ इंग्लैंड जा रहे हैं। लिहाजा भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। कप्तान विराट कोहली ने कहा कि यह विश्व कप उनके तथा टीम के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि इस साल विश्व कप में खेलने वाली सभी टीमें काफी संतुलित हैं और ऐसे में भारत को जीत हासिल करने के लिए अपना शत-प्रतिशत देना होगा।