ICC टेस्ट गेंदबाज़ों की ताजा रैंकिंग में स्टुअर्ट ब्रॉड नंबर 3 गेंदबाज़ बन गए हैं. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ में किए धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने 7 पायदान की छलांग लगाई है. ब्रॉड के अब 823 रेटिंग अंक हैं. हालांकि, ब्रॉड की इस उड़ान का थोड़ा नुकसान भारत के तेज गेंदबाज़ बुमराह को झेलना पड़ा है, जो कि इन दिनों कोरोना को लेकर क्रिकेट फील्ड से दूर हैं. बुमराह टेस्ट गेंदबाज़ों की रैंकिंग में 7वें नंबर से खिसककर 8वें पायदान पर आ पहुंचे हैं.