ICC टेस्ट रैंकिंग में जेसन होल्डर को 'डबल फायदा', 20 साल बाद हुआ ऐसा

Updated : Jul 15, 2020 09:56
|
Editorji News Desk

वेस्टइंडीज़ के कप्तान जेसन होल्डर को ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में डबल फायदा हुआ है. उन्होंने टेस्ट ऑलराउंडर्स की टोली के बीच अपनी बादशाहत तो बरकरार रखी ही है. साथ ही टेस्ट गेंदबाज़ों की रैंकिंग में भी लंबी छलांग लगाई है. इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्प्टन टेस्ट में 7 विकेट चटकाने वाले होल्डर 862 रेटिंग प्वाइंट के साथ अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग नंबर 2 पर आ पहुंचे हैं. 20 साल पहले अगस्त 2000 में कर्टनी वॉल्श के हासिल किए 866 अंक के बाद ये किसी भी कैरेबियाई गेंदबाज़ का टेस्ट बॉलर रैंकिंग में बेस्ट प्रदर्शन है. टेस्ट गेंदबाज़ों की रैंकिंग में होल्डर ने न्यूज़ीलैंड के नील वैगनर को पीछे छोड़ा है. 904 प्वाइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस नंबर वन टेस्ट गेंदबाज़ हैं जबकि 7वें नंबर पर मौजूद जसप्रीत बुमराह टॉप टेन में शामिल एकमात्र भारतीय टेस्ट गेंदबाज़ हैं.

ENGvsWIजसप्रीत बुमराहजेसन होल्डरJason Holderटेस्ट रैंकिंगJasprit Bumrahइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज़

Recommended For You