अहमदाबाद की पिच को लेकर उठ रहे सवालों पर ICC ने विराम लगा दिया है. ICC ने तीसरे टेस्ट मैच में मोदी स्टेडियम की पिच की रेटिंग जारी करते हुए इसे औसत की श्रेणी में रखा है, इससे भारत को कोई डीमेरिट पॉइंट नहीं मिला. वहीं अहमदाबाद में ही हुए चौथे टेस्ट की पिच को कमेटी ने अच्छा बताया है. टी20 की बात करें तो ICC ने पिच को 'बहुत अच्छी' रेटिंग दी है. ICC की पिच मॉनिटरिंग प्रोसेस के मुताबिक ऐवरेज यानि की औसत करार दी गई पिच पर कोई दंड नहीं लगता. लेकिन अगर इसे ऐवरेज से नीचे, खराब और अनफिट करार दिया जाता है तो फिर 1,3 और 5 डीमेरिट प्वाइंट्स काटे जाते हैं.
पिछले दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद केविन पीटरसन (Kevin Peterson) सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने मोटेरा पिच (Motera Pitch) को काफी खराब बताया था और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से इसकी शिकायत तक की गयी थी.