UC browser का शुद्ध देसी विकल्प है iC browser, नहीं चुराता पर्सनल डेटा

Updated : Sep 22, 2020 16:08
|
Editorji News Desk

चीनी ब्राउजर पर बैन लगाए जाने के बाद यूं तो लोग कई दूसरे विकल्प का इस्तेमाल कर ही रहे थे पर अब UC ब्राउजर के जबरदस्त विकल्प के तौर पर स्वदेशी iC ब्राउजर लॉन्च किया गया है. आत्म निर्भर भारत मिशन के तहत यह पहला संपूर्ण स्वदेशी ब्राउजर है. iC ब्राउजर लॉन्च होने के आधा घंटे के भीतर 4 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया. iC ब्राउजर भारत से डाटा चोरी को रोकता है क्योंकि iC ब्राउजर का सर्वर भारत में है लिहाजा डेटा लीक होने की संभावना नहीं रह जाती. iC ब्राउजर की खासियत है कि वह यूजर का कोई पर्सनल डेटा स्टोर नहीं करता और इस्तेमाल के बाद सर्च हिस्ट्री खुद डिलीट हो जाती है. स्वदेशी ब्राउजर की ब्राउजिंग स्पीड काफी तेज है.

Make in India

Recommended For You