यूपी के हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल-प्रियंका के साथ यूपी पुलिस की धक्का मुक्की और फिर लाठीचार्ज पर प्रियंका गांधी ने कहा है कि- काश यूपी पुलिस ने ये लाठियां महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई होती, हाथरस की बेटी के लिए चलाई होती.
प्रियंका गांधी ने ट्वीटर पर लिखा- हाथरस जाने से हमें रोका. बर्बर ढंग से लाठियां चलाई गईं. कई कार्यकर्ता घायल हैं. मगर हमारा इरादा पक्का है. एक अहंकारी सरकार की लाठियां हमें रोक नहीं सकती हैं. काश यही लाठियां यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती.