ड्रग्स केस में फंसे अर्जुन रामपाल ने पहली बार इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है. अर्जुन रामपाल ने गुजरे साल के अनुभवों को सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने ड्रग्स केस में अपना नाम आने और एनसीबी द्वारा पूछताछ किए जाने पर कहा है कि कभी भी उन्होंने कानून के विरुद्ध कुछ नहीं किया. उन्होंने अपने कड़वे अनुभवों को शेयर करते हुए कहा कि ये साल उनके लिए खतरनाक और बेचैनी भरा था.