कई सफल टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं पवित्र पुनिया (Pavitra Punia) ने इंटिमेट सीन्स को लेकर अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो अपने बैकग्राउंड की वजह से इंटिमेट सीन्स नहीं करतीं. पुनिया ने हरियाणा से आने का हवाला देते हुए कहा कि उनका बैकग्राउंड ऐसा है कि वो बोल्ड सीन्स के मामले में डर जाती हैं. 34 साल की इस अदाकारा को कैमरे के सामने इंटिमेट सीन्स के लिए ना कहने का खामियाजा भी भुगतना पड़ा है. 'लव यू ज़िंदगी' (Love u Zindagi) और 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) जैसे सफल सीरियल्स करने वाली पुनिया ने बताया कि इसकी वजह से उन्हें दो वेब सीरीज़ से हाथ धोना पड़ा. हालांकि, ऐसे सीन्स करने वालों के लिए उन्होंने सम्मान जताया है. उनका मानना है कि कैमरे के सामने बोल्ड होने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए.