'बेटा, बेवकूफ किसी और को बनाना'... जब शमी पर बरस पड़े थे धोनी

Updated : May 11, 2020 09:47
|
Editorji News Desk

2014 के न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से जबरदस्त डांट पड़ी थी. इस बात का खुलासा भारतीय पेसर ने क्रिकेटर मनोज तिवारी से इंस्टाग्राम लाइव में किया. शमी ने बताया कि जब वेलिंग्टन में खेले दूसरे टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरियन ब्रेंडन मैक्कुलम का कैच विराट कोहली ने छोड़ दिया था, तो फ्रस्ट्रेशन में उन्होंने एक गेंद बाउंसर फेंक दी थी, जो प्रोपर डिलीवरी नहीं थी. मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में माही भाई के उस गेंद के बारे में पूछने पर उन्होंने गुस्से में झूठ बोल दिया कि गलती से हाथ से गेंद फिसल गई थी. लेकिन माही भाई भांप गए. और, थोड़े कड़क लहजे में बोले... देख बेटा, बहुत लोग आए मेरे सामने. बहुत लोग खेलकर चले गए. झूठ मत बोल. बेटे, तुम्हारे सीनियर हैं. तुम्हारे कप्तान हैं हम. ये बेवकूफ किसी और को बनाना. हालांकि, क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में डेब्यू धोनी की कप्तानी में करने वाले शमी ने कहा कि उन्हें उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है.

एमएस धोनीMohammed shamiमोहम्मद शमीक्रिकेट

Recommended For You