साउथ कोरियन कंपनी Hyundai की एक कार ने हाइड्रोजन के साथ करीब 900 किलोमीटर का सफर तय कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. सिंगल टैंक हाइड्रोजन वाली जिस कार ने ये नया कीर्तिमान रचा है उसका नाम Hyundai Nexo है. Hyundai ऑस्ट्रेलिया की टीम ने रैली ड्राइवर Brendan Reeves के साथ ये कारनामा किया. इस कार ने ऑस्ट्रेलिया के दो शहरों के बीच 887.5 किलोमीटर की दूरी तय की. ये पूरा सफर नॉन-स्टॉप 13 घंटे 6 मिनट का था और इस दौरान कार की औसत स्पीड 66.9 किलोमीटर प्रति घंटे रही है. इससे पहले हाइड्रोजन के साथ सबसे लंबे सफर का रिकॉर्ड 778 किलोमीटर का है जो इसी कार से बना था.
बता दें कि Hyundai अपनी इस कार को लेकर आधिकारिक तौर पर सिंगल चार्ज में 660 किलोमीटर के सफर का ही दावा करती है, लेकिन चलती इससे कहीं ज्यादा है. इसके साथ ही Hyundai के मुताबिक Nexo महज 3 से 5 मिनट में रिचार्ज हो जाती है.