Hyundai i20 N Line: यंग कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने आ रही है ये नई कार, स्पोर्टी लुक है कमाल

Updated : Aug 24, 2021 23:28
|
Editorji News Desk

Hyundai i20 N Line: Hyundai ने इंडियन मार्केट में मंगलवार को अपनी नई कार i20 N Line को ऑफिशियली पेश कर दिया है.

i20 N लाइन में कई खास हाइलाइट्स हैं जो इसे स्टैंडर्ड i20 से अलग करती हैं. कंपनी को उम्मीद है कि ये कार अपने स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस की वजह से यंग कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने में सफल रहेगी.

लुक और डिजाइन
कार के एक्सटीरियर लुक की बात करें तो Hyundai i20 एन लाइन को एक स्पोर्टियर डुअल-टोन फ्रंट बंपर मिलता है. नए डिजाइन के 16-इंच अलॉय व्हील्स कार को बेहतरीन लुक देते हैं.

इंटीरियर और फीचर्स
कार के ऑल-ब्लैक इंटीरियर को रेड हाइलाइट्स और रेड एंबियंट लाइटिंग से सजाया गया है, जिससे इसका लुक और निखर जाता है.

i20 N के फीचर्स की बात करें तो इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सिंगल-पैन सनरूफ, 7-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और बहुत से फीचर्स दिए गए हैं.

4 कलर ऑप्शन
i20 N लाइन 4 मोनोटोन पेंट ऑप्शन में मिलेगी. इसमें- थंडर ब्लू, फायरी रेड, टाइटन ग्रे और पोलर व्हाइट शामिल हैं. इसके साथ ये दो डुअल-टोन पेंट ऑप्शन - फैंटम ब्लैक रूफ के साथ थंडर ब्लू और फैंटम ब्लैक रूफ के साथ फायरी रेड में आती है. 

कैसे करें बुकिंग?
Hyundai ने i20 N लाइन के लिए बुकिंग शुरू कर दी है. ग्राहक कार को ऑनलाइन या Hyundai डीलरशिप पर 25,000 रुपये की टोकन राशि के साथ बुक कर सकते हैं. कंपनी कार की कीमत का ऐलान सितंबर में कर सकती है, और इसके साथ ही कार की बिक्री भी सितंबर से शुरू हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: MG Astor: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे एडवांस फीचर्स से लैस है MG की ये नई धांसू कार

Hyundai

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!