Flood in US: तूफान ने न्यूयॉर्क-न्यूजर्सी में मचाई तबाही, अब तक 41 की मौत

Updated : Sep 03, 2021 09:03
|
Editorji News Desk

तूफान इडा (Hurricane Ida) की वजह से अमेरिका के न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, पेनसिल्वेनिया (New York, New Jersey, Pennsylvania) और मैरीलैंड में भारी तबाही हुई है. न्यूयॉर्क के गवर्नर केथी होचुल के मुताबिक तूफान की वजह से 41 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं. तूफान से मचे हाहाकार की वजह से गवर्नर ने पहले ही पूरे राज्य में आपातकाल का ऐलान किया है. न्यूजर्सी में भी इमरजेंसी (Emergency in New Jersey) लगी हुई है.

ये भी पढ़ें:  Afghanistan-USA: राष्ट्रपति बाइडेन ने राष्ट्र को किया संबोधित, बोले- काबुल में हमारा मिशन सफल रहा


समाचार एजेंसी एएफपी ने भी तबाही की तस्वीरें जारी की हैं. शहर और उसके आस-पास प्रमुख सड़कों पर गाड़ियां अपनी खिड़कियों तक डूबी हुई हैं और सड़कों पर कचरा बह रहा है. सबवे स्टेशनों और पटरियों पर बाढ़ का इतना पानी आ गया कि मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने सभी सेवाओं को निलंबित कर दिया है. न्यूजर्सी के गवर्नर (Governor of New Jersey) फिल मर्फी के मुताबिक बारिश और बाढ़ के कहर के बीच न्यूजर्सी के ग्लूसेस्टर काउंटी को बवंडर का भी सामना करना पड़ा। इसके चलते इलाके के सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. पूरे इलाके में बिजली गुल है. कई लोगों के शव अपार्टमेंट के बेसमेंट से बरामद हुए हैं. इसके अलावा पेनसिल्वेनिया में तीन, जबकि मैरीलैंड और कनेक्टिकट में एक-एक मौत होने की खबर है.

New York CityNew JerseyHurricane IdaAmerica

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?