अमेरिका (America) में 2 से 4 जुलाई के बीच हुई 400 से ज्यादा फायरिंग (Firing) की घटनाओं में कम से कम 150 लोग मारे गए. 4 जुलाई को एक तरफ अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा था तो दूसरी तरफ देश के कई बड़े राज्य गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज रहे थे.
ये जानकारी CNN ने गन वायलेंस आर्काइव से हासिल आंकड़ों के आधार पर दी. अकेले 4 जुलाई को न्यूयॉर्क में फायरिंग की 12 घटनाओं से 13 लोग प्रभावित हुए. इसी तरह शिकागो जैसे शहर में भी 4 जुलाई का दिन चुनौतीपूर्ण रहा. यहां 4 जुलाई को 83 लोगों को गोली मारी गई जिनमें से 14 की मौत हुई. यहां रात भर हुई गोलीबारी में दो पुलिस अफसर भी घायल हो गए.
अमेरिका में बंदूक संस्कृति कितनी हावी है इसका एक उदाहरण चार जुलाई को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस पर देखने को मिला.