प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के महाराष्ट्र और हरियाणा में किए प्रदर्शन को पार्टी की जीत बताया है. मोदी ने कहा कि जहां एक ओर हरियाणा में पार्टी को मिले वोट शेयर में तीन फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के इतिहास में 50 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री ने पूरे पांच साल राज्य की सेवा की हो. मोदी बोले कि लोगों के इस आशीर्वाद के बाद उनकी ज़िम्मेदारी बढ़ गई है, और उनकी सरकारें जनता की सेवा करने में पहले से ज्यादा मेहनत करेंगी.