मानव विकास में भारत ने 1 तो पाकिस्तान ने 3 पायदानों की लगाई छलांग

Updated : Dec 09, 2019 21:21
|
Editorji News Desk

यूनाइटेड नेशन्स की तरफ से जारी किए गए साल 2019 की मानव विकास सूचकांक में 189 देशों की लिस्ट में भारत ने 1 पायदान की छलांग लगाकर 129वें पायदान पर कब्जा किया है. इसके साथ ही अगर पाकिस्तान की बात करें तो उसने 3 पायदानों की छलांग लगाई है और 150वें पायदान से उठकर 147वें पायदान पर आ गया है. वहीं बांग्लादेश ने भी 2 पायदानों की छलांग लगाई है. साथ ही जानकारी भी आई है कि भारत में साल 2005-06 से लेकर 2015-16 के बीच 27.1 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया. मानव विकास सूचकांक में नॉर्वे, स्विटजरलैंड और ऑस्ट्रेलिया पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर काबिज हैं.

HDIइंडियाHuman development Indexभारतपाकिस्तान

Recommended For You