भीड़ की ये तस्वीरें हैं हिमाचल प्रदेश के शहर मनाली (Manali) की. इन देख कर कोई नहीं कह सकता कि अभी महीना भर पहले तक हमारा हेल्थ सिस्टम कोरोना (Corona) के सामने घुटनों पर था. अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे थे और लोग ब्लैक में दवाइयां खरीद रहे थे. ब्लैक अभी भी जारी है लेकिन अब होटल के कमरों के लिए है...और कोरोना के सामने हम घुटनों पर फिर दोबारा भी आ सकते हैं अगर ये लापरवाही यूं ही बनी रही.
ये हाल अकेले मनाली का नहीं है. करीब करीब हर हिल स्टेशन पर सैलानियों की भरमार है और तस्वीरें देख कर स्पष्ट है कि कोरोना गाइडलाइंस ताक पर हैं. यहां अकेले प्रशासन के माथे ठीकरा फोड़ना सही नहीं होगा और आम लोगों को भी जिम्मेदारी निभानी होगी. कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई को जनभागीदारी से ही जीता जा सकता है लिहाजा editorji आप सभी से अपील करता है कि कोरोना गाइडलाइंस का पूरी गंभीरता के साथ पालन करें.