मानव संसाधन मंत्री ने जेएनयू प्रशासन को मीटिंग के लिए तलब किया है जिसमें जेएनयू के वीसी जगदीश कुमार भी मौजूद रहेंगे. ये मीटिंग रविवार को हुई जेएनयू कैंपस में हिंसा को लेकर बुलाई गई है. मंत्रालय ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी थी. जेएनयू वीसी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि मानव संसाधन मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी गई है. मंत्रालय में शीर्ष अधिकारी बाकी की जानकारी देने के लिए पहुंचे हुए हैं.