एक बार जब आप किसी दस्तावेज पर डिजिटल सिग्नेचर करते हैं तो उसमें कोई बदलाव करना संभव नहीं है लिहाजा फ्रॉड की आशंका खत्म हो जाती है. आप भी इन आसान स्टेप को फॉलो कर अपने आधार कार्ड पर मौजूद डिजिटल सिग्नेचर वेरिफाई कर सकते हैं.
डिजिटल आधार कार्ड पर क्वैश्चन मार्क पर राइट क्लिक करें. फिर Validate Signature चुनें. इसके बाद एक नया विंडो खुलेगा यहां Signature Properties पर क्लिक कीजिए. अब Show Certificate पर क्लिक करना है. अब Trust टैब पर क्लिक कीजिए और इसके बाद Add to Trusted Identities के विकल्प को चुनिए. इसके बाद सिक्योरिटी क्वेश्चन विंडो पर OK रिप्लाई कीजिए. अब 'यूज द सर्टिफिकेट्स एज ए ट्रस्टेड रूट' फील्ड पर टिक कीजिए 'OK' पर दो बार क्लिक कीजिए. आपका डिजिटल सिग्नेचर वेरिफाई हो गया.