क्या आपको पता है कि गूगल क्रोम जितना फास्ट और एडवांस है, उतना ही यह आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है. दरअसल बार-बार पासवर्ड को इंटर न करना पड़े इसके लिए ज्यादातर यूजर्स पासवर्ड को गूगल क्रोम ब्राउजर में सेव कर लेते हैं. आइए आपको बताएं इसे डिलीट कैसे करना है.
क्रोम सेटिंग्स में जा कर ऑटोफिल सेक्शन में saved password तक जाएं. Saved Password सेक्शन में आपको तीन कॉलम दिखाई देंगे. इनमें Website कॉलम में वो सभी वेवसाइट्स दिखाई देंगी जिनमें आपका पासवर्ड सेव है. Username के नीचे आप उन वेबसाइट्स में अपने यूजरनेम को देख सकते हैं. इसके बगल में आपको Password का ऑप्शन दिखाई देगा. इसके बगल में 'आंख' वाली आइकन दिखाई देगी, जिस पर क्लिक करके कोई भी आपका पासवर्ड देख सकता है. ऐसे में इस आंख वाले आइकन के बगल में आपको तीन डॉट्स दिखाई देंगे, उस पर क्लिक करें. यहां आपको remove का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आप सेव पासवर्ड को डिलीट कर सकते हैं.