लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिजली उपभोक्ताओं को घर बैठे बिल भुगतान की सुविधा दी जा रही है. इसके लिए उपभोक्ता मोबाइल पर बिजली बिल भुगतान के लिए जारी वेबसाइट पर जाकर बिल जमा कर सकते हैं.
बिल की रकम जमा करने के लिए उपभोक्ता को https://mobile.esuvidhamitra.com पर विजिट करना होगा. इसके बाद ई-सुविधा न्यू ट्रांजेक्शन पर उपभोक्ता को अपने बिल की अकाउंट आईडी का नंबर डालना है. इसके साथ मोबाइल नंबर भी टाइप करना होगा. अब बिल की रकम जमा करने का ऑप्शन आएगा. प्रक्रिया पूरी होते ही मौजूदा बिल का भुगतान हो जाएगा.