मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान गणेश को इस प्रकार चढ़ाएं दूर्वा

Updated : Mar 06, 2021 17:09
|
Editorji News Desk

गणपति को विघ्नहर्ता और ऋद्धि-सिद्धी का स्वामी कहा जाता है. इनका स्मरण, ध्यान, जप, आराधना से कामनाओं की पूर्ति होती है व विघ्नों का विनाश होता है. जीवन में सुख व समृद्धि की प्राप्ति के लिए श्रीगणेश को दूर्वा ज़रुर अर्पित की जानी चाहिए. दूर्वा एक प्रकार की घास है. जिसे किसी भी बगीचे में आसानी से उगाया जा सकता है. भगवान गणेश को 3 या 5 गांठ वाली दूर्वा अर्पित की जाती है.
भगवान को चढ़ाने के लिए किसी मंदिर की जमीन या बगीचे में उगी हुई दूर्वा लेना चाहिए. ऐसी जगह जहां गंदे पानी बहकर जाता हो और दूर्वा उग आयी हो. वहां से दूर्वा का चुनाव नहीं किया जाना चाहिए. श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाते वक़्त मन में उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए.

worshiplord ganesha

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी