डिजिटल होते इंडिया में (Digital India) में साइबर क्राइम भी लगातार बढ़ रहे हैं. जालसाजी, फिशिंग, हैकिंग और ऑनलाइन फ्रॉड के मामले हर दूसरे दिन सुर्खियां बन रहे हैं. अगर आप या आपके जानने वालों में से कोई शख्स साइबर क्राइम का शिकार हो चुके हैं और कोई एक्शन नहीं लिया है तो आपको बताते हैं ऐसी स्थिति में आपको करना क्या चाहिए.
सबसे पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाएं. यहां Report Cyber Crime Related to Women/Child और Report Other Cyber Crime के दो अलग अलग सेगमेंट बनाए गए हैं. फिशिंग, हैकिंग वगैरह other crime category में आते हैं. आप जिस संदर्भ में शिकायत करना चाहते हैं, उसपर क्लिक करें. साइबर क्राइम रिपोर्ट करने के बाद एक यूनिक नंबर के रूप में कम्प्लेन्ट आईडी जेनरेट होगी. इस नंबर के जरिये ही बाद में अपनी कम्प्लेन्ट को ट्रैक किया जा सकेगा. Cyber crime की शिकायत दर्ज करने में कोई दिक्कत आ रही हो तो Helpline Number - 155260 पर डायल कर सकते हैं.