कई बार स्किन का ख्याल रखने और तरह तरह के ब्रांडेड प्रोडक्ट्स यूज़ करने के बाद भी आपकी स्किन हेल्थी नहीं नज़र आती. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो हो सकता है कि आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल नहीं कर रही हैं. आज जानिए आपकी स्किन किस टाइप की है, जिससे आप सही प्रोडक्ट लगाकर बेदाग निखरी स्किन पा सकें।
नार्मल स्किन - अगर आपकी स्किन नार्मल है तो आप बहुत खुशकिस्मत हैं. नॉर्मल स्किन बहुत ज़्यादा सेंसिटिव नहीं होती है और थोड़ी सी केयर करने पर भी ये स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नज़र आती है.
ड्राई स्किन - अगर आपका चेहरा हर समय खिंचा खिंचा और बेजान नज़र आता है तो आपका स्किन टाइप ड्राई है. सर्दियों ही नहीं गर्मियों में भी इस तरह की स्किन को मॉइस्चराइज़ करते रहने की ज़रूरत है. ऑइल बेस्ड मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल ड्राई स्किन को नरिश करने में मदद करता है.
ऑयली स्किन- अगर आपको अपने चेहरे या टी जोन पर ऑइल नज़र आता है तो आपकी स्किन ऑयली स्किन की कैटेगरी में आती है. ऐसे स्किन पर पिम्पल्स, ब्लैकहेड्स, और ओपन पोर्स बहुत जल्दी नज़र आते हैं. ऑयली स्किन होने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप अपने चेहरे पर मॉइस्चराइज़र लगाना बंद कर दें. ऑयली स्किन को भी मॉइस्चराइज़र की उतनी ही ज़रूरत होती है जितनी किसी दूसरे स्किन टाइप को. जेल बेस्ड मॉइस्चराइज़र ऑयली स्किन के लिए परफेक्ट होते हैं.