पबजी मोबाइल इंडिया की वापसी भारत में Battlegrounds Mobile India के नाम से हो गई है. गूगल प्ले-स्टोर से Battlegrounds Mobile India के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. गूगल प्ले-स्टोर पर BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से कई मिलते-जुलते ऐप मौजूद हैं लेकिन आपको सिर्फ उसे क्लिक है जिसके नाम के साथ KRAFTON, Inc लिखा हुआ है.
इसके बाद आपको ‘pre-register’ का एक बटन दिखेगा, जिस पर क्लिक करके आप गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. Krafton ने कहा है कि प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले प्लेयर्स को चार एक्सक्लूसिव अवार्ड मिलेंगे जिनमें Recon Mask, Recon Outfit, Celebration Expert Title और 300 AG शामिल हैं. हालांकि गेम की लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.