रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने डिजिटल फ्रॉड से लोगों को बचने के लिए चेतावनी जारी की है. इसके लिए केंद्रीय बैंक ने एक रैप वीडियो जारी किया है. इसके साथ ही RBI ने ट्वीट कर लिखा है कि- थोड़ी सी सावधानी से आप बड़ी परेशानियों से बच सकते हैं. किसी शख्स से आप अपना PIN, OTP या बैंक अकाउंट नंबर शेयर ना करें. अगर आपका कार्ड चोरी हो जाए तो उसे ब्लॉक करा दें. बता दें देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन जैसे-जैसे तेजी पकड़ रहा है. वैसे- वैसे बैकिंग से जुड़ी ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं भी बढ़ रही हैं. इसलिए RBI अब लोगों को सतर्क कर रहा है. हाल में RBI ने नए नियम जारी कर डिजिटल फ्रॉड के मामलों में बैंकों की जवाबदेही भी तय की है.