यूं तो वॉट्सऐप के तमाम फायदें है लेकिन कभी-कभी इसका एक फीचर कभी-कभी बेवजह अनचाहे वॉट्सऐप ग्रुप्स में ऐड हो जाना यूज़र्स के लिए परेशानी का सबब बन जाता है. लेकिन हम आपको बताते हैं एक ऐसा तरीका जिससे आपको हर कोई ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएगा. इसके लिए आपके ऐंड्रॉयड या iOS डिवाइस में वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल्ड होना चाहिए. सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करके इसकी सेटिंग्स में जाएं और अकाउंट्स पर टैप करें. फिर ग्रुप्स पर जाएं जिसमें आपको 'Everyone', 'My Contacts' और 'Nobody' का ऑप्शन मिलेगा. अब आप अपने हिसाब से चूज़ करें कि कौन आपको वॉट्सऐप ग्रुप में ऐड कर सकेगा.