एक दिन में एक व्यक्ति को कितना पानी पीना चाहिए? ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो और बार-बार पानी पीने की दिक्कत भी ना हो. क्योंकि जितना पानी पीते हैं, उस हिसाब से फिर यूरिन भी आता है। दरअसल, ये सवाल जितना आसान है उतना ही इसे लेकर कंफ्यूजन भी है. न्यूट्रिशनिस्ट रुपाली दत्ता बताती हैं कि हाइड्रेटेड रहने के लिए शरीर के हिसाब से 35 मिलीलीटर प्रति एक किलोग्राम पानी काफी होता है. वही गर्मियों में जब उमस बहुत होती है पसीना होता है उस स्थिति में आप 45-50 मिलीलीटर पानी पी सकते हैं. लेकिन अगर आपको कोई किडनी से जुड़ी बीमारी है तो आपको अपने हेल्थ केयर से सलाह लेकर ही पानी पीना जरूरी है. इसके साथ ही ये भी जानना जरूरी है कि पानी पीने का सही समय क्या है, क्योंकि जैसे समय पर खाने से शरीर को फायदा मिलता है ठीक उसी तरह शरीर को पानी का फायदा तभी मिलेगा जब आप उसे सही समय पर पीयेंगे. चलिए जानते हैं कब होता है पानी पीने का सही समय
सुबह उठकर एक से दो गिलास पीजिए, इससे शरीर के अंदर के अंग एक्टिव हो जाते हैं और अंदरुनी सफाई भी हो जाती है
खाना खाने के कम से कम आधे घंटे पहले एक गिलास पानी पीने से आपका डाइजेशन अच्छा रहता है
खाना खाते समय भी पानी पीने से बचें, इस दौरान प्यास लगने पर छाछ, दही या रायता खाएं
नहाने से आधा घंटा पहले पानी जरूर पीजिए इससे ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता है.
सोने से एक घंटा पहले पानी पीने की आदत डालिए ताकि ताकि रात के समय शरीर में पानी की कमी ना हो