Battlegrounds Mobile India: Battle Royal गेम खेलने वालों के लिए खुशखबरी है. नए PUBG के लिए आपको हाईटेक स्मार्टफोन की जरूरत नहीं. गूगल प्ले स्टोर पर इस नए गेम की लिस्टिंग में जानकारी दी गई है कि इस गेम को स्मार्टफोन पर खेलने के लिए यूजर के पास स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 5.1.1 या इससे ज़्यादा का ऑपरेटिंग सिस्टम होना चाहिए. अगर रैम की बात करें तो 2GB RAM के साथ भी आप बैटलग्राउंड मोबाइल खेल सकते हैं.
PUBG गेम डेवलपर कंपनी Krafton अपने नए गेम Battlegrounds Mobile इंडिया को लॉन्च करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है. PUBG फैंस बेसब्री से गेम के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं पर कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया है. संकेत हैं कि 10 या 18 जून को यह गेम भारत में लॉन्च हो सकता है.