दिल्ली सरकार ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एरोसिटी में 3 होटलों को पेड क्वारंटाइन सुविधा के लिए 182 कमरों को रिजर्व करने का निर्देश दिया है। विदेशों से आने वालों के लिए The Ibis में 92, The Lemon Tree Premier में 54 और रेड फॉक्स में 36 कमरे अलग रखे गए हैं। यहां रहने के लिए एक दिन का किराया 3100 रुपये प्लस टैक्स है जिसमें नाश्ता, लंच और डिनर के साथ साथ वाइफाई, टीवी, चाय, कॉफी और पानी शामिल है। दिल्ली सरकार की ओर से जारी आदेश में कमरे की साफ-सफाई नियमित कमरों के साथ नहीं करने का भी निर्देश दिया गया है।