ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय, गोरखपुर ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। चंद्रमा और राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। सूर्य, बुध, गुरु और शनि मकर राशि में चल रहे हैं। चंद्रमा और राहु मिलकर ग्रहण योग बना रहे हैं। चंद्रमा उच्च के हैं लेकिन अभी जब भी चंद्रमा उच्च के होंगे राहु उनके साथ ग्रहण योग बनाएंगे।