ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं।शुक्र और बुध तुला राशि में हैं। वृश्चिक राशि में सूर्य और केतु हैं। मकर राशि में गुरु और शनि हैं। चंद्रमा और मंगल मीन राशि में विराजमान हैं। ग्रहों की स्थिति वैसी ही बनी हुई है जैसी पहले चल रही थी। मतलब सामान्य से खराब है। कुछ युग्म अच्छे बने हैं लेकिन गुरु और शनि का युग्म जनमानस के लिए अति खराब दिख रहा है। सूर्य और केतु का युग्म भी बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। पहले से थोड़ा सुधार जरूर है।