ग्रहों की स्थिति-मंगल स्वग्रही होकर मेष राशि में हैं। शुक्र के घर में यानी वृषभ राशि में चंद्रमा और राहु एक साथ ग्रहण योग बनाकर बैठे हैं। चंद्रमा यहां उच्च का होता है लेकिन राहु के वहां पर होने के नाते उसकी उच्चता भंग होती है और एक खराब परिवर्तन, खराब योग में वो परिवर्तित हो जाता है यानी यहां पर ग्रहण योग बनाता है। जनमानस के लिए यह अच्छा नहीं है। शुक्र और केतु वृश्चिक राशि में है। धनु राशि में सूर्य, बुध और मकर राशि में गुरु और शनि एक साथ हैं। फिर से आज ग्रहों की स्थिति थोड़ी खराब है। चूंकि चंद्रमा संक्रमित हुआ है इसलिए बहुत अच्छा नहीं माना जाएगा। हालांकि यह अस्थाई और सवा दो दिन के लिए ही है।