भारत के गांवों में अपनी पैठ बनाने की मकसद से होंडा बड़ी तैयारी कर रहा है. कंपनी अलग ग्रामीण कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए सुपर बाइक पोर्टफोलियो समेत 150 सीसी से ऊपर की मिडियम कैटेगरी में भी दबदबा कायम करने की कोशिश में है. होंडा अभी एक्टिवा और डुओ जैसे मॉडल के दम पर स्कूटर कैटेगरी में आगे चल रहा है और अब होंडा अपने मौजूदा सबसे किफायती मोटरसाइकिल CD 110 से भी नीचे के स्तर पर बाइक लाकर ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी दमदार उपस्थिति कायम करना चाहता है.