Honda लाएगी अपनी पॉपुलर सिडान कार City का नया मॉडल

Updated : Sep 14, 2019 09:54
|
Editorji News Desk

Honda अपनी पॉपुलर सिडान कार City का नया मॉडल लाने की तैयारी में है. नेक्स्ट-जेनरेशन Honda City को भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान नोएडा-गाजियाबाद के आसपास देखा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई हॉन्डा सिटी मौजूदा मॉडल से लंबी और चौड़ी होगी. सामने से इसकी स्टाइलिंग कुछ हद तक हॉन्डा की फ्लैगशिप सिडान कार एकॉर्ड की तरह होगी. न्यू जेनरेशन हॉन्डा सिटी में माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन होगा. इसमें BS6 डीजल इंजन का भी ऑप्शन होगा. नए मॉडल को अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश किए जाने की उम्मीद है.

Honda City

Recommended For You