नाक का सूखापन कई बार आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है. सूखी नाक कई तरह के स्वास्थ्य सम्बंधित जोखिम पैदा कर सकती है. इस कारण साइनस की समस्या या फिर ज्यादा सिरदर्द जैसी परेशानी होने की संभावना भी बढ़ जाती है.
अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बादाम का तेल इसके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है. सिर्फ बादाम के तेल को दो - दो बूंदे नाक में डालने से आपको नाक के सूखेपन से राहत मिल जाएगी लेकिन अगर आप बादाम के तेल के साथ थोड़ा एलोवेरा जैल मिक्स कर लें तो ये और भी अच्छी तरह से काम करेगा. सूखी नाक की समस्या को दूर करने के लिए इन दोनों के मिक्सचर को कॉटन बॉल की मदद से अपनी नाक के अंदर लगाएं. आपको आराम मिलेगा.