दूर होगा दांतों का पीलापन, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Updated : Feb 24, 2021 12:39
|
Editorji News Desk

दांतों को ठीक से साफ न करना, ज़्यादा चाय, कॉफी पीना, सिगरेट पीना, गुटखा या तम्बाखू आदि खाने से दांतों में पीलापन आ जाता है. हालांकि कई बार जेनेटिक कारणों से भी दांत पीले हो जाते हैं. हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू तरीके होते हैं जिनसे दांतों का पीलापन दूर किया जा सकता है.

संतरा
संतरे के छिलके को सुखा लें और उसका पाउडर बना लें. अब इस पाउडर को रोज़ सुबह और रात को सोने से पहले दांतों पर कुछ देर रगड़ें फिर कुल्ला कर लें. आप चाहें तो संतरे के छिलके को सीधा भी दांतों पर रगड़ सकते हैं. संतरे के छिलके में कैल्शियम और विटामिन सी होता है. कैल्शियम दांतों को मज़बूत बनाने में मदद करता है और विटामिन सी इस मौज़ूद बैक्टीरिया से लड़ता है.

नमक
पुराने समय में लोग नमक से भी दांत साफ करते थे. टूथपेस्ट में भी नमक इसीलिए मिलाया जाता है क्योंकि ये दांतों को साफ करता है और कीटाणुओं को भी ख़त्म करता है. आप सरसों के आधा चम्मच तेल में नमक मिलाकर उससे ब्रश कर सकते हैं लेकिन इसका अधिक इस्तेमाल न करें क्योंकि नमक के ज़्यादा इस्तेमाल से मसूड़ों को नुकसान पहुंचता है.

हल्दी
मोतियों जैसे सफेद और चमकदार दांत पाने के लिए सरसों के तेल के साथ हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आधा चम्मच हल्दी पाउडर में 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाएं और इस पेस्ट को दांतों पर उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे रगड़ें. इस मिश्रण का नियमित रूप से इस्तेमाल करें और कुछ ही दिनों में दातों का पीलापन पूरी तरह से दूर हो जाएगा.

केले का छिलका
केले के छिलके का सफेद वाला हिस्सा रोजाना दांतों पर 1 या 2 मिनट तक रगड़ें और उसके ब्रश कर लें. केले में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीज और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स को दांत सोख लेते हैं. इससे दांत न सिर्फ सफेद बनते हैं बल्कि मजबूत भी होते हैं. केले के छिलके के इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार ट्राई करें.

tooth

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी