ब्लड प्रेशर का नॉर्मल रहना दिल के लिए बहुत जरुरी होता है. दिल से ब्लड पंप होकर हमारे पूरे शरीर में पहुंचता है, जिससे पूरे शरीर को ऑक्सीजन और ऊर्जा प्राप्त होती है. ब्लड हमारी आर्टरीज़ और हार्ट पर प्रेशर डालते हुए आगे बढ़ता है और पूरे शरीर में पहुंचता है, जिसे बीपी (ब्लड प्रेशर या रक्तचाप) कहते हैं.जब शरीर में ब्लड फ्लो ठीक तरह से नहीं हो पाता है तो उसे लो ब्लड प्रेशर कहते हैं. ब्लडप्रेशर लो होने पर भी ध्यान देना जरुरी होता है. लो ब्लड प्रेशर की समस्या में आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं.
- जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती हो, उन्हें नियमित रुप से नींबू पानी पीना चाहिए. ब्लड प्रेशर लो होने पर नींबू पानी पीने से आराम मिलता है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉल चीनी-नमक का पानी पीना चाहिए.
- लो ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों को कॉफी बहुत फायदा देती है. ब्लड प्रेशर लो होने पर एक कप कॉफी पीना सही रहता है. इससे रक्तचाप बढ़ने लगता है.
- लो ब्लड प्रेशर होने पर नमकयुक्त चीजें खा सकते हैं. अगर अचानक आपका बीपी लो हो जाए तो नमकीन चीजें खाएं, इससे भी आपको आराम मिलेगा. साथ ही आयरन से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें. ये आपको निम्न रक्तचाप में राहत दिलाएंगी.
- लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर ये उपाय तो कर ही सकते हैं, साथ ही नियमित रुप से योगा या व्यायाम करना चाहिए. इससे आपका ब्लड प्रेशर सामान्य रहेगा. योगा या फिर व्यायाम करने का फायदा पूरे शरीर को होता है.