मौसम बदलने की वजह से होंठ फटने लगते है. गर्मी का मौसम आते आते होंठ रुखे और बेजान हो जाते हैं हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जो आपके होंठों को नरिश करेंगे आते होंठ रुखे और बेजान हो जाते है. ड्राई लिप्स का मुख्य कारण है पानी की कमी, ज्यादा गर्मी और विटामिन सी की कमी है.हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनका इस्तेमाल आप गर्मियों में फटे होठों की देखभाल के लिए कर सकती हैं.
शहद
शहद का इस्तेमाल कर फटे होंठों को ठीक किया जा सकता है. एक चम्मच शहद में दो चम्मच चीनी मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को अपने होंठ पर लगाकर छोड़े दें. कुछ देर बाद उंगलियों से लिप स्क्रब करें. इसके बाद गुनगुने पानी से लिप्स को साफ कर लें. शहद चीनी के पेस्ट से लिप्स सॉफ्ट और पिंक हो जाएंगे.
नारियल तेल
लिप्स की नमी बनाएं रखने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें. दिन में तीन से चार बार अपने लिप्स पर नारियल तेल जरुर लगाएं. नारियल तेल लगाने के बाद होंठ सूखने लगे तो फिर से नारियल तेल लगा लें इससे आपके लिप्स मुलायम हो जाएंगे.