गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 26 जनवरी को किसानों के बवाल में घायल हुए पुलिसकर्मियों से मिलने के लिए दिल्ली के तीरथ राम अस्पताल पहुंचे. ट्रॉमा सेन्टर पहुंचकर अमित शाह ने हिंसा में घायल हुए दिल्ली पुलिस के जवानों का हाल चाल जाना. उनके साथ दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एन श्रीवास्तव और वरिष्ठ डॉक्टर भी मौजूद थे. किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की घटनाओं में करीब 400 पुलिसकर्मी घायल हुए थे, इनका दिल्ली के अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. तो वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी सिविल लाइंस के सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर जाकर घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना.