कोरोना के तेजी से बढ़ते केस को देखते हुए छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन है. इस वजह से राज्य में सभी शराब की दुकानें भी बंद हैं. ऐसे में राज्य सरकार ने शराब पीने वालों की समस्या दूर करने के लिए राज्य में शराब की होम डिलीवरी करने का फैसला किया. सिर्फ एप के जरिए ही बुकिंग लेकर डिलीवरी के आदेश हैं. करीब 2 घंटे के भीतर इतने ऑर्डर आए कि एप ही क्रैश हो गया. एप का सर्वर अचानक हुए अधिक संख्या में डाउनलोड और ऑर्डर बुकिंग को एक साथ झेल न सका. ऑनलाईन शराब बिक्री शुरू होते ही सिर्फ 1 घंटे के भीतर ही राजधानी रायपुर में ही 50 हजार से ज्यादा आर्डर बुक किये गए.
बता दें छत्तीसगढ सरकार ने लॉकडाउन में सोमवार से ऑनलाइन शराब की बिक्री शुरू की है. बुकिंग होने के बाद सरकारी शराब दुकानों से लोगों के घर तक शराब की होम डिलीवरी कराई जायेंगी.