भारत में नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 के दामों में हुई भारी कटौती

Updated : Jan 27, 2020 11:16
|
Editorji News Desk

एचएमडी ग्लोबल ने भारत में मिड रेंज के स्मार्टफोन नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 के दामों में कटौती की है. इन मोबाइल फोन के दामों में 3500 रुपये तक की कटौती की गई है. नोकिया 6.2 जो कि ट्रिपल रेयर कैमरा सेट अप में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है उसकी कीमत अब 12 हजार 499 रुपये हो गई है. इसके साथ ही 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला नोकिया 7.2 फोन 15 हजार 499 रुपये पर खरीदा जा सकेगा. दोनों ही फोन एंड्रॉय्ड वन बेस्ड हैं और अमेजन पर ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है.

NokiaHMD globalनोकिया

Recommended For You