Queen Elizabeth II: प्रिंसेस से ब्रिटेन की सामाज्ञी बनीं एलिजाबेथ द्वितीय का जीवन कैसा रहा ?- जानिए

Updated : Sep 15, 2022 14:14
|
Editorji News Desk

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) ने 96 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कर दिया. 25 साल की उम्र में ब्रिटेन की महारानी बनने वाली एलिजाबेथ ने 2015 में महारानी विक्टोरिया (queen victoria) को पछाड़ते हुए सबसे लंबे वक्त तक साम्राज्ञी (UK's longest-serving monarch) बनने का रिकॉर्ड बनाया था. क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 को बर्कले में हुआ था. उनके पिता किंग जॉर्ज-VI थे जिनके निधन के बाद एलिजाबेथ ने राजपाट संभाली थी. एलिजाबेथ की मां एलिजाबेथ एंजेला मार्गरेट बोवेस लियॉन थीं, जो भारत की अंतिम साम्राज्ञी रहीं. महारानी एलिजाबेथ ने अपने 70 सालों में 14 प्रधानमंत्रियों का कार्यकाल देखा, हाल ही में उन्होने 15वीं प्रधानमंत्री लिज ट्रस की भी नियुक्ति की.  
 King Charles: ब्रिटेन के सबसे अधिक उम्र के शासक बने चार्ल्स, जानिए विवादों में क्यों रहे हैं चार्ल्स

महारानी एलिजाबेथ II का सफर

21 अप्रैल 1926 को बर्कले में पैदा हुईं एलिजाबेथ 
ब्रिटेन के राजा जॉर्ज पंचम के दूसरे बेटे की बेटी थीं 
शाही परिवार और करीबी 'लिलिबेट' पुकारते हैं
एलिजाबेथ और छोटी बहन मार्गेट स्कूल नहीं गईं
राजभवन में एलिजाबेथ और मार्गेट की पढ़ाई हुई
1939 में प्रिंस फिलिप और एलिजाबेथ की मुलाकात   
13 साल की एलिजाबेथ को 18 साल के फिलिप से प्यार
द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान दोनों के रिश्ते मजबूत हुए
20 नवंबर 1947 को प्रिंस फिलिप के साथ शादी हुई
प्रिंस फिलिप को ड्यूक ऑफ एडिनबरा की उपाधि
1948 में पहली संतान प्रिंस चार्ल्स का जन्म हुआ
1950 में जन्मीं चार्ल्स की छोटी बहन प्रिंसेस एनी 
1960 में तीसरी संतान प्रिंस एंड्रयू का जन्म हुआ  
1964 में चौथी संतान प्रिंस एडवर्ड का जन्म हुआ 
25 साल की उम्र में क्वीन बनीं एलिजाबेथ द्वितीय 
1953 में ताजपोशी का सीधा प्रसारण टीवी पर हुआ
'राजशाही' से 'शाही परिवार' तक का सफर पूरा किया
1963 में पीएम मैकमिलन के इस्तीफे से सियासी चुनौती
60 के दशक में आम लोगों से नजदीकी बढ़ाने का फैसला
पुराने अफ्रीकी उपनिवेशों से रिश्ते सुधारने में दिलचस्पी 
1991 में अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने वाली क्वीन 
1995 में रंगभेद खात्मे के बाद दक्षिण अफ्रीका का दौरा 
2011 में आयरलैंड का दौरा करने वाली पहली महारानी
2014 में स्कॉटलैंड में ब्रिटेन से अलग होने पर रायशुमारी 
महारानी के साथ जनता ने ब्रिटेन की एकता का पक्ष लिया
सबसे लंबे वक्त तक ब्रिटेन की महारानी बनने का रिकॉर्ड
2015 में महारानी विक्टोरिया के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
9 अप्रैल 2021 को पति प्रिंस फिलिप का निधन हुआ 
96 साल में 8 सितंबर 2022 को एलिजाबेथ का निधन

British Royal FamilyUKQueen Elizabeth II

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?